hot stock
Posted by perfect call on October 15, 2009
Total Views - 2180


सुजलॉन ने पूरा किया ब्लेडों को मजूबत करने का कार्य
विंड टर्बाइन बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने दरार वाली ब्लेडों को बदलने और ब्लेडों को मजबूत करने का वैश्विक स्तर पर चल रहा कार्यक्रम पूरा कर लिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि सबसे पहले साल 2007 के उत्तरार्द्ध में अमेरिका में एस88- वी2 ब्लेडों में दरार दिखी थी। इसके बाद अपने ग्राहकों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस श्रेणी के 1,251 ब्लेडों के लिए यह कार्यक्रम शुरू कर दिया। इस काम के लिए कारोबारी साल 2008-09 में ही तकरीबन 10 करोड़ डॉलर की व्यवस्था कर दी गयी थी। इस कार्यक्रम के पूरा होने के बाद इन 1,251 में से केवल 179 ब्लेडों में ही दरारें दिखीं। इसके कार्यक्रम के अलावा कंपनी ने अमेरिका में एस88- वी3 श्रेणी के ब्लेडों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।
कंपनी ने अपने एक अलग बयान में कहा है कि गुजरात के राजकोट में गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (जीएमडीसी) की 19.5 मेगावॉट वाली विंड फार्म परियोजना अपने तय वक्त से 2 महीने पहले ही पूरी कर ली गयी है। साथ ही इसे आरंभ भी कर दिया गया है।.
Recommended Reading:-
Publisher: Sagar Publications, New Delhi.
Author: Indrodeep Banerjee, Astrologer & Stock Market Consultant
Ph: 09415681544, 09455248927 email: admin@TradingFunda.com
ISBN No: 81-7082-099-5 Pages 220
Price: Rs.175/-
By Courier: Rs.175/- + 75/- = Rs.250/-
To get your copy couriered immediately send
D.D. of Rs.250/- in favour of
INDRODEEP BANERJEE payable at Lucknow.
(Payment will be accepted only through D.D./
Bank Draft or Payable At Par Cheaques).
Send your payments to :–
Address: B-2045, Indira Nagar, Lucknow- 226016, U.P.
Available at all Leading Book Stores Across India & Worldwide
Available Online at :-
Vedic Books, Canada USA Australia South Africa
Amazing Indian Book, New Delhi
